Breaking

6/recent/ticker-posts

PMEGP. Pradhan Mantri Rojagar Srajan Karyakram Yojana.

Prime minister employment generation program PMEGP.


प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना।

Pradhanmantri Rojagar Srajan Karyakram Yojana.
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का मुख्य उद्देश्य देश में बढ़ी हुई बेरोजगारी को कम करना है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की थी। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत लोन दिया जाता है। लोन की राशि 1500000 रुपए से लेकर ₹2500000 तक है। यह लोन स्वरोजगार के लिए दिया जाता है इस लोन के जरिए आप अपने व्यापार को बढ़ावा दे सकते हैं या फिर अपना कोई नया व्यापार खोल सकते हैं। यह लोन 344 अलग-अलग क्षेत्र में दिया जाता है। इसी लोन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए पूरा पढ़ें।

Pradhanmantri Rojgar Srajan Karyakram Yojana.


मुद्रा लोन के बजाय प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत जो लोन दिया जाता है यह लोन जल्दी मिल जाता है। क्योंकि यह लोन सीधा सरकारी संस्थानों से मिलता है। अगर आप कोई भी स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं तो आपको 10 परसेंट की धनराशि अपनी ओर से लगानी होगी तथा बाकी की धनराशि इसी योजना के अंतर्गत आप प्राप्त कर सकते हैं। यह लोन 2 कैटेगरी में मिलता है 

1. सर्विस कैटिगरी - इसके अंतर्गत इंस्टिट्यूट कंप्यूटर सिखाना जिम खोलना कोई दुकान खोलना आदि।
2. मैन्युफैक्चरिंग कैटिगरी - इसके अंतर्गत कोई कारखाना खोलना या किसी भी प्रोडक्ट को बनाना आदि। मैन्युफैक्चरिंग कैटेगरी में सर्विस कैटेगरी के मुकाबले 1000000 रुपए का लोन अधिक मिलता है।

PMEGP लोन के लिए योग्यता।


1. लोन लेने वाले की उम्र 18 साल से कम ना हो।
2. लोन लेने वाले की योग्यता आठवीं पास हो।
3. अगर आप चलते हुए बिजनेस के लिए PMEGP लोन लेना चाहते हैं तो आपको PMEGP लोन नहीं मिलेगा।
4. यह लोन नए व्यापार को शुरू करने के लिए है।
5. इस लोन के अंतर्गत 15% से लेकर 35% तक सब्सिडी मिलती है। अगर आप सामान्य वर्ग से हैं और आपका बिजनेस शहर में है तो आपको 15% की सब्सिडी मिलेगी। अगर आप सामान्य वर्ग से हैं और ग्रामीण क्षेत्र में आपका बिजनेस है तो आपको 25% की सब्सिडी मिलेगी।
6. एससी एसटी दिव्यांग सैनिक अगर इन लोगों का बिजनेस शहरी क्षेत्र में है तो इन लोगों को 25% की सब्सिडी मिलती है अगर यही लोग ग्रामीण क्षेत्र से हैं और अपना बिजनेस चला रहे हैं तो इन लोगों को 35% की सब्सिडी मिलेगी।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज।


1. फोटो
2. आधार कार्ड
3. मूल निवास
4. जाति प्रमाण पत्र
5. बिजनेस प्रोजेक्ट की रिपोर्ट - बिजनेस रिपोर्ट ऑनलाइन भी तैयार कर सकते हैं अगर आप ऑनलाइन तैयार नहीं कर पाते हैं तो आप किसी भी फाइनेंसियल एडवोकेट से मिलकर अपने बिजनेस के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनवा सकते हैं।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना आवेदन की प्रक्रिया।


PMEGP आवेदन की ऑफलाइन प्रक्रिया।


1. अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो आप लोग प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का आवेदन खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (KVIC) में जाकर ऑफलाइन कर सकते हैं।
2. अगर आप शहरी क्षेत्र से हैं तो आप लोग प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का आवेदन नोडल एजेंसी जिला उद्योग केंद्र (DIC) मैं जाकर ऑफलाइन कर सकते हैं।

PMEGP आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया।


प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए pmrpy.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर पहुंचने के बाद बहुत सारे ऑप्शन देखेंगे उनमें से दो ऑप्शन मुख्य रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना ऑनलाइन आवेदन के लिए होंगे पहला ऑप्शन ग्रुप में आवेदन करने के लिए होगा जिसमें आप बहुत से लोगों के साथ मिलकर ऑनलाइन कर सकते हैं और दूसरा ऑप्शन अगर आप खुद का कोई बिजनेस खोलना चाहते हैं तो वह आपके लिए  इंडिविजुअल ऑनलाइन होगा। अगर आप इंडिविजुअल वाले ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा अब आपको इस फॉर्म को भर देना है सबसे पहले आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना है उसके बाद आपको अपनी निजी जानकारी भरनी होगी। फॉर्म को आप लोग बड़े ही ध्यान से भरिए फॉर्म भरने के बाद दूसरा स्टेप आएगा जिसमें आपको अपने डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा। जब आप सभी डॉक्यूमेंट अपलोड कर देंगे उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर और आपकी जीमेल आईडी पर एप्लीकेशन आईडी भेज दी जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया करने के बाद आपका आवेदन सही तरीके से हो जाएगा।

Post a Comment

0 Comments