Signal Private Messenger
थोड़े ही समय में व्हाट्सएप को पीछे करने वाला एप्लीकेशन सिगनल प्राइवेट मैसेंजर बन गया है यह मैसेंजर प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा थोड़े ही समय में डाउनलोड होने वाला एप्लीकेशन बन गया है क्योंकि सिगनल प्राइवेट मैसेंजर को हाल ही में बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलोन मस्क ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा (यूज़ सिग्नल) तो दुनिया के सभी लोग एक साथ प्ले स्टोर पर जाकर सिगनल प्राइवेट मैसेंजर को डाउनलोड करने लगे इसके बारे में पूरा जानने के लिए आगे पढ़ें।
अचानक से प्ले स्टोर पर सबसे कम समय में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एप्लीकेशन सिगनल प्राइवेट मैसेंजर बन गया है यह एप्लीकेशन एलोन मस्क के ट्वीट के जरिए इतना आगे बढ़ पाया है सिगनल प्राइवेट मैसेंजर में भी व्हाट्सएप जैसी अनोखी खूबियां है और ऐसा कहा जा रहा है कि सिगनल प्राइवेट मैसेंजर व्हाट्सएप से भी ज्यादा सुरक्षित है तो दुनिया के सभी लोग अब सिगनल प्राइवेट मैसेंजर को डाउनलोड करने लगे हैं और इसी को देखते हुए व्हाट्सएप की भी चिंताएं बढ़ गई है व्हाट्सएप अब लोगों को समझाने में लगा है कि व्हाट्सएप किसी भी प्रकार का पर्सनल डाटा शेयर नहीं करेगा लेकिन लोग अब इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है।
सिगनल प्राइवेट मैसेंजर के बारे में कुछ अनोखी बातें।
सिग्नल प्राइवेट मैसेंजर व्हाट्सएप जैसा ही एक एप्लीकेशन है और व्हाट्सएप जैसी ही बहुत सारी अनोखी खूबियां है सिग्नल कंपनी व्हाट्सएप द्वारा भेजे गए मैसेज जो एंड टू एंड इंक्रिप्टेड होते हैं जो इंक्रिप्टेड मैसेज होता है उस इंक्रिप्टेड मैसेज बनाने का काम सिग्नल कंपनी करती है अब आप खुद ही सोचिए जब यह कंपनी व्हाट्सएप के लिए भी काम करती है तो सिग्नल का प्राइवेट मैसेंजर भी उतना ही सुरक्षित है जितना कि व्हाट्सएप लेकिन जब से व्हाट्सएप ने अपनी नई पॉलिसी को लॉन्च कर दिया है तब से सिगनल प्राइवेट मैसेंजर ज्यादा सुरक्षित हो गया है सिगनल प्राइवेट मैसेंजर में व्हाट्सएप से भी ज्यादा खूबियां मिलती हैं जिन खूबियों के बारे में हम आगे जानेंगे।
सिगनल प्राइवेट मैसेंजर की खूबियां।
वर्तमान समय में सिग्नल प्राइवेट मैसेंजर सबसे सुरक्षित मैसेंजर एप्लीकेशन माना जा रहा है क्योंकि व्हाट्सएप के अंदर एंड टू एंड इंक्रिप्टेड बनाने का काम सिग्नल कंपनी ही करती है। सिग्नल प्राइवेट मैसेंजर को व्हाट्सएप की तरह है सिग्नल प्राइवेट मैसेंजर को कंप्यूटर या लैपटॉप पर भी उपयोग में लिया जा सकता है तथा विंडो के लिए भी सॉफ्टवेयर सिग्नल कंपनी ने बनाया है और जिस तरीके से व्हाट्सएप का उपयोग किया जाता है उसी तरीके से सिगनल प्राइवेट मैसेंजर को भी विंडो पर उपयोग में लिया जा सकता है सिगनल प्राइवेट मैसेंजर में एक और अनोखी खूबी है इस एप्लीकेशन में उपयोगकर्ता अपने नोट्स भी बना सकते है उस नोट्स में अपने फोटो अपने वीडियो और टेक्स्ट भी बना कर रख सकते है जबकि ऐसा व्हाट्सएप में कर पाना बिल्कुल ही मुमकिन नहीं था तथा विंडो के लिए भी इस एप्लीकेशन में बहुत ही अनोखा फीचर दिया है सिंगल कंपनी ने सिगनल प्राइवेट मैसेंजर को जब विंडो पर उपयोग करते हैं तब स्मार्टफोन में इंटरनेट का होना जरूरी नहीं है जबकि व्हाट्सएप का उपयोग जब विंडो पर किया जाता है तब स्मार्टफोन पर इंटरनेट का होना बहुत ही जरूरी होता है अगर व्हाट्सएप के लिए इंटरनेट स्मार्टफोन पर नहीं है और अगर विंडो पर है तब भी व्हाट्सएप को उपयोग में नहीं लिया जा सकता लेकिन सिग्नल प्राइवेट मैसेंजर को अगर स्मार्टफोन में इंटरनेट की सुविधा नहीं है और जब इंटरनेट कनेक्ट था उसे स्मार्टफोन से और स्मार्टफोन से विंडो लैपटॉप कंप्यूटर कनेक्ट हो चुका था तो बाद में स्मार्टफोन पर इंटरनेट की सुविधा हो या ना हो इस बात का फर्क नहीं पड़ता है लैपटॉप या कंप्यूटर पर सिग्नल प्राइवेट मैसेंजर को उपयोग किया जा सकता है।
स्मार्टफोन पर सिग्नल प्राइवेट मैसेंजर को उपयोग करने का सही तरीका।
स्मार्टफोन पर सिग्नल प्राइवेट मैसेंजर का उपयोग करने के लिए सबसे पहले प्ले स्टोर से सिगनल प्राइवेट मैसेंजर application को डाउनलोड करना होगा डाउनलोड करने के बाद उपयोगकर्ता अपना मोबाइल नंबर डालें मोबाइल नंबर डालने के बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा वह ओटीपी अपने आप से ही सिग्नल प्राइवेट मैसेंजर में डल जाएगा उसके बाद आपको अपना प्रोफाइल बनाना है जिसमें अपना नाम और अपनी फोटो लगानी है उसके बाद जितने भी आपके कांटेक्ट लिस्ट में सिगनल प्राइवेट मैसेंजर एप्लीकेशन को उपयोग कर रहे होंगे उन सभी उपयोगकर्ताओं की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी और जिस व्यक्ति से भी आपको बात करनी है तो आप उस पर क्लिक करके अपनी बात शुरू कर सकते हैं सिगनल प्राइवेट मैसेंजर में भी ऑडियो कॉल और वीडियो कॉल जैसी सुविधा है बाकी सभी फीचर व्हाट्सएप जैसे ही है।
सिगनल प्राइवेट मैसेंजर को स्मार्टफोन पर उपयोग करने के लिए यूट्यूब पर जानने के लिए यहां क्लिक करें।
सिगनल प्राइवेट मैसेंजर को विंडो लैपटॉप या कंप्यूटर पर उपयोग करने का सही तरीका।
सिगनल प्राइवेट मैसेंजर को विंडो लैपटॉप कंप्यूटर पर उपयोग करने के लिए सबसे पहले एक ब्राउज़र को खोलना है उसके बाद उस ब्राउज़र में सिग्नल डॉट ओआरजी लिखना है उसके बाद पहली वेबसाइट सिग्नल कंपनी की आ जाएगी उस वेबसाइट पर आपको क्लिक करना है क्लिक करने के बाद सिगनल प्राइवेट मैसेंजर के बारे में सभी जानकारी आ जाएगी आपको गेट सिग्नल पर क्लिक करना है गेट सिगनल पर क्लिक करने के बाद तीन से चार ऑप्शन आएंगे जिन ऑप्शन में से आपको विंडो डाउनलोड पर क्लिक करना है उसके बाद सिंगल प्राइवेट मैसेंजर आपके लैपटॉप या कंप्यूटर में डाउनलोड हो जाएगा वर्तमान में इस सॉफ्टवेयर का साइज 116 एमबी के लगभग है जैसे-जैसे सिगनल प्राइवेट मैसेंजर के अपडेट आते जाएंगे वैसे-वैसे इसके साइज में फर्क होता जाएगा सिगनल प्राइवेट मैसेंजर को रन करने के लिए डाउनलोड में जाकर क्लिक करना है और जो भी परमिशन मांगे उन परमिशन को allow कर देना है अब आपके द्वारा डाउनलोड किया गया सिग्नल प्राइवेट मैसेंजर पूरी तरीके से चलने के लिए तैयार है। अब आपके सामने एक क्यूआर कोड आया होगा।
अब आपको अपने स्मार्टफोन में जाना है और सिगनल प्राइवेट मैसेंजर को ओपन करना है एप्लीकेशन को ओपन करने के बाद सिगनल प्राइवेट मैसेंजर में आप अपने प्रोफाइल में जाइए वहां पर आपको नीचे की ओर एक ऑप्शन मिलेगा जिसमें लिखा होगा linked devices इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है क्लिक करने के बाद आपके सिगनल प्राइवेट मैसेंजर का क्यू आर कोड स्कैनर खुल जाएगा आपको अपने लैपटॉप या कंप्यूटर की स्क्रीन पर आये क्यू आर कोड को स्कैन करना है उसके बाद आपके स्मार्टफोन पर आप से परमिशन मांगेगा कि आपको सिगनल प्राइवेट मैसेंजर एप्लीकेशन को अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर भी चलाना है या नहीं तो आपको हां पर क्लिक कर देना है उसके बाद आप अपने लैपटॉप पर अपने डिवाइस का नाम लिखेंगे डिवाइस का नाम लिखने के बाद सिगनल प्राइवेट मैसेंजर आपके लैपटॉप या कंप्यूटर पर चलने के लिए तैयार होगा अब आपको यह प्रोसेस दोबारा नहीं करनी होगी यह प्रोसेस केवल एक ही बार शुरुआत में करनी होगी आपके स्मार्टफोन में जितने भी कांटेक्ट हैं और जो लोग भी सिंगल प्राइवेट मैसेंजर एप्लीकेशन का उपयोग करते हैं उन सभी की डिटेल आपके लैपटॉप या कंप्यूटर पर आ जाएगी जैसा आप लोग अभी तक व्हाट्सएप को उपयोग करते आए हैं बिल्कुल उसी तरह सिगनल प्राइवेट मैसेंजर को भी आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर उपयोग में ले सकते हैं इस एप्लीकेशन की सबसे बड़ी खासियत आप अपने नोट्स को सिगनल प्राइवेट मैसेंजर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर दोनों पर ही बना सकते हैं और उसको सुरक्षित रख सकते हैं
जो भी उपयोग करता सिगनल प्राइवेट मैसेंजर पर अपने नोट्स बनाएगा चाहे लैपटॉप या कंप्यूटर पर बनाए या अपने स्मार्टफोन पर बनाए तो वह नोट्स लैपटॉप और कंप्यूटर तथा स्मार्टफोन पर भी देखेगा सिगनल प्राइवेट मैसेंजर मैं भी व्हाट्सएप की तरह फिंगरप्रिंट लगाने का ऑप्शन दिया गया है तथा पासवर्ड लगाने का भी फीचर दिया है जो भी उपयोग करता व्हाट्सएप पर अब भरोसा ना कर पाए तो उसके लिए सिगनल प्राइवेट मैसेंजर एक अच्छा ऑप्शन है लेकिन उस अकेले यूजर के उपयोग करने से काम नहीं चलेगा जब तक कि जिस व्यक्ति को भी वह बात करेगा उस व्यक्ति के पास भी सिग्नल प्राइवेट मैसेंजर होना जरूरी है।


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.