Breaking

6/recent/ticker-posts

The Indian government talked to WhatsApp about its privacy in Hindi

भारतीय सरकार ने WhatsApp से उसकी प्राइवेसी को लेकर बात की।


Indian Government ने WhatsApp ने हाल ही में बदले अपने नए नियम जिसमें व्हाट्सएप ने बताया कि अगर WhatsApp उपयोगकर्ता हमारे द्वारा बनाए गए नए नियमों को हमारे नई टर्म एंड कंडीशन को अगर एग्री नहीं करेंगे तो हम उन सभी उपयोगकर्ताओं का व्हाट्सएप अकाउंट पूर्ण रुप से बंद कर देंगे और WhatsApp ने इसकी अंतिम तारीख 8 फरवरी 2021 दी थी लेकिन कुछ समय पहले ही व्हाट्सएप ने अपनी अंतिम तारीख को बदलकर 15 मई 2021 तक कर दी है।

The Indian government talked to WhatsApp about its privacy in Hindi

लेकिन अब Indian Government ने WhatsApp के सीईओ Will Cathcart को एक लेटर भेजा इस लेटर में ministry of electronics & IT ने कहा कि आप अपनी मनमानी भारत के अंदर नहीं कर सकते आप जबरदस्ती अपने नए नियमों को भारतीय WhatsApp उपयोगकर्ताओं पर लागू नहीं कर सकते यह पूर्ण रूप से अमान्य है।

पूरी दुनिया के अंदर WhatsApp का उपयोग सबसे ज्यादा भारत देश में ही होता है अगर व्हाट्सएप भारतीय लोगों की और भारतीय सरकार की बात को नहीं मानेगा तो व्हाट्सएप कंपनी को बहुत ज्यादा नुकसान होगा क्योंकि एक सर्वे के अनुसार एक डाटा निकल कर आया है जिसमें बताया है कि अगर WhatsApp अपनी बात पर अड़ा रहा तो व्हाट्सएप को आने वाले समय में बहुत ज्यादा नुकसान झेलना पड़ेगा व्हाट्सएप के उपयोगकर्ता धीरे धीरे अन्य प्राइवेट मैसेंजर पर अपना अकाउंट बनाकर उसको उपयोग में लेने लगेंगे अगर ऐसा हुआ तो WhatsApp के पास केवल और केवल 18% उपयोगकर्ता ही बचेंगे इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि व्हाट्सएप कंपनी को आने वाले समय में कितना नुकसान हो सकता है।

इसी नुकसान को देखते हुए WhatsApp कंपनी जहां तक अंदाजा लगाया जा सकता है वहां तक अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को वापस लेने की सोचेगी क्योंकि WhatsApp इतनी बड़ी कंपनी है कि वह अचानक से इतना बड़ा नुकसान नहीं झेलना चाहेगी और अपना वर्चस्व बरकरार रखने के लिए व्हाट्सएप कंपनी को अपने users का फीडबैक लेते हुए और भारतीय सरकार की गाइडलाइन को मानते हुए ही चलना चाहिए जिससे WhatsApp अपने वर्चस्व को बरकरार रख सके।

कुछ समय पहले ही WhatsApp ने अपने ज्यादातर उपयोगकर्ताओं के Staus पर अपना स्टेटस लगाकर उपयोगकर्ताओं को आसान शब्दों में बताया है।


WhatsApp के द्वारा लगाए गए चार स्टेटस।

1 WhatsApp आपकी प्राइवेसी को लेकर प्रतिबद्ध हैं

2 WhatsApp आपके द्वारा किए गए मैसेज को और किसी भी प्रकार की बातचीत को ना तो पढ़ सकते हैं और ना ही सुन सकते हैं।

3 आपके द्वारा भेजी गई आप की लोकेशन को WhatsApp नहीं देख सकता है।

4 WhatsApp आपके contact को Facebook के साथ शेयर नहीं करता है।

WhatsApp के द्वारा लगाए गए चार स्टेटस के बारे में यूट्यूब पर जानने के लिए यहां क्लिक करें।

इन्हीं चारों स्टेटस के माध्यम से WhatsApp कंपनी ने अपने उपयोगकर्ताओं को समझाने की कोशिश की है यह सब व्हाट्सएप कंपनी को इस वजह से करना पड़ा है क्योंकि कुछ समय पहले WhatsApp ने बताया था अगर आप हमारे टर्म्स एंड कंडीशन को एग्री नहीं करेंगे तो हम आपका व्हाट्सएप अकाउंट परमानेंटली डिलीट कर देंगे तो लोगों ने WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी को नहीं अपनाया बल्कि इस बात का विरोध भी किया तब WhatsApp ने अपने इंचार्ज स्टेटस के माध्यम से लोगों को बड़े ही आसान शब्दों में समझाने की कोशिश की है और यह मामला अब तो भारतीय सरकार तक पहुंच चुका है तो अब वर्तमान में भारतीय सरकार इस बात का निर्णय लेगी की व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को इंडिया के अंदर लागू किया जाए या नहीं किया जाए जैसे ही कोई और नई अपडेट आएगी तो आपको Technical SHT यूट्यूब चैनल पर और Technical SHT की वेबसाइट पर सबसे पहले मिल जाएगी।

Signal Private Messenger को उपयोग कैसे करना है यूट्यूब पर यह सीखने के लिए यहां क्लिक करें।

Post a Comment

0 Comments