कोरोना वैक्सीन लगवाने की सही प्रक्रिया
कोरोना की वैक्सीन 16 जनवरी 2021 से लगना प्रारंभ हो जाएगी वर्तमान प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा अपना भारत देश एक नई पहल को शुरू करने जा रहा है कोरोना वैक्सीन के बारे में जानने के लिए पूरा पढ़ें।
कोरोना की वैक्सीन 16 जनवरी 2021 से लगना शुरू हो जाएगी और इस वैक्सीन को लगवाने के लिए सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ नियम जारी किए हैं सबसे पहले इन नियमों को जानना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर नियम नहीं पता होंगे तो हो सकता है आप कोरोना की वैक्सीन भी ना लगवा पाए तो इस वजह से सबसे पहले कोरोना वैक्सीन के नियम जानते हैं।
The right process to get the corona vaccine.
कोरोना की वैक्सीन भारत के सभी नागरिकों के लिए बनी है लेकिन सरकार की तरफ से और स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई जबरदस्ती नहीं है कि सभी लोग कोरोना की वैक्सीन को लगवाये जिस व्यक्ति की इच्छा हो और जिस व्यक्ति को जरूरत हो वही कोरोना की वैक्सीन को लगवाये कोरोना वैक्सीन के कुल 2 डोज लगने हैं जो व्यक्ति पहली डोज लगवा ले उस व्यक्ति को दूसरा डोज जरूर लगवाना चाहिए अगर वह व्यक्ति दूसरा डोज नहीं लगवाता है तब भी उस व्यक्ति को दूसरा डोज लगवाया जाएगा क्योंकि कोरोना की वैक्सीन का असर दूसरे डोज लगने के बाद ही शुरू होगा। यह सबसे महत्वपूर्ण बात है जो आपको पता होनी चाहिए।
Corona Vaccine's new rule.
अब दूसरी बात जो भी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन लगवाना चाहता है उस व्यक्ति को co-win एप्लीकेशन पर रजिस्ट्रेशन करना होगा co-win एप्लीकेशन पर रजिस्ट्रेशन के लिए एक फोटो आई डी बहुत जरूरी है जैसे आधार कार्ड पैन कार्ड पासपोर्ट और किसी भी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का पहचान पत्र इस एप्लीकेशन पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक दिनांक दिया जाएगा उस दिनांक पर आपको अपने निजी अस्पताल में जाकर कोरोना की वैक्सीन लगवानी है। वर्तमान समय में co-win एप्लीकेशन पर कुल 7500000 लोग से भी ज्यादा रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं अगर आपको भी कोरोना की वैक्सीन लगवानी है तो आपको भी co-win एप्लीकेशन पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
अब तीसरी जरूरी बात क्या हम अभी इस एप्लीकेशन पर रजिस्ट्रेशन करके कोरोना की वैक्सीन लगवा सकते हैं तो इसका उत्तर ना है क्योंकि 16 जनवरी 2021 से पहली प्राथमिकता हेल्थ केयर वर्कर्स को दी गई है हेल्थ केयर वर्कर्स जैसे डॉक्टर नर्स और वार्ड बॉय शामिल है इसी क्रम को जारी रखते हुए दूसरी प्राथमिकता फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी गई है फ्रंटलाइन वर्कर्स में डिफेंस पुलिस और गार्ड शामिल है इसी क्रम को जारी रखते हुए तीसरी प्राथमिकता 50 साल से ऊपर के लोगों को दी गई है चौथी प्राथमिकता 50 साल से नीचे के वह लोग जो अक्सर बीमार रहते हैं।
यह चार प्राथमिकता सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बनाई गई है अगर आप इन चार प्राथमिकताओं में से आते हैं तो आपको कोरोना की वैक्सीन 16 जनवरी 2021 से जब तक इन 4 प्राथमिकताओं का चरण चलेगा इसके बीच में आपको लग जाएगी और अगर आप इन चार चरण में नहीं आते हैं तो आपको नए निर्देश और नए नियम का इंतजार करना पड़ेगा।
शुरुआत के दो प्राथमिकता हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर इनकी कुल संख्या भारत में 3 करोड़ है। तीसरे और चौथे प्राथमिकता वाले लोग भारत में इनकी संख्या 27 करोड़ है तो कुल मिलाकर चार प्राथमिकता वाले लोगों की संख्या 30 करोड़ है इन 30 करोड़ व्यक्ति को जब कोरोना की वैक्सीन लग जाएगी तब बाकी के बची हुई भारत की जनता को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
Types of Corona Vaccine.
भारत देश के अंदर कुल दो कोरोना की वैक्सीन को मंजूरी दी गई है पहली जो विदेश की तो है लेकिन बनी भारत में ही है उसका नाम कोविशील्ड / Covishield है। यह वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से बनाई गई है लेकिन यह वैक्सीन पूर्ण रूप से ब्रिटेन की है। इस वैक्सीन को ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया की तरफ से आपातकालीन स्थिति में मंजूरी मिल गई है सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में इस वैक्सीन के 50000000 डोज तैयार हो चुके हैं।
स्वदेशी भारत में निर्मित कोरोना की वैक्सीन कंपनी का नाम भारत बायोटेक तथा वैक्सीन का नाम कोवैक्सीन / Covaxin है इस वैक्सीन को भी आपातकालीन स्थिति में उपयोग करने के लिए मंजूरी मिल गई है लेकिन अभी इस वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल का रिजल्ट अभी नहीं आया है इस वजह से यह वैक्सीन अभी विवादों में है।


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.