Breaking

6/recent/ticker-posts

Nokia 5.4 | Budget range smartphone | Features and specification | In Hindi

Nokia 5.4

Nokia कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है इस स्मार्टफोन का नाम Nokia 5.4 है। इस स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा पढ़ें।


What is inside the box of this is a smartphone.


सबसे पहले स्मार्टफोन निकलता है उसके बाद 10 वाट का चार्जर तथा यूएसबी डाटा केबल मिलती है यह डाटा केबल USB A to USB  Type c है। स्मार्ट फोन की बॉडी को प्रोटेक्ट करने के लिए कंपनी ने एक सिलिकॉन कवर भी दिया है तथा स्मार्टफोन के साथ कुछ डाक्यूमेंट्स भी दिए हैं और एक सिम इजेक्टर टूल भी दिया है तथा नोकिया कंपनी ने स्मार्टफोन के साथ 3.5 एमएम जैक वाले ईयर फोन भी दिए हैं।

Nokia 5.4 स्मार्टफोन की बनावट


स्मार्टफोन के सामने की ओर कंपनी ने डिस्प्ले 6.39 इंच की दी है यह डिस्प्ले एचडी प्लस डिस्पले है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने डिस्प्ले में ही 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है यह कैमरा पंच होल के साथ आता है। स्मार्टफोन के दाएं ओर एक पावर बटन है जिससे स्मार्ट फोन को लॉक और अनलॉक किया जा सकता है तथा पावर बटन के ठीक ऊपर वॉल्यूम बटन दिए हैं जिससे वॉल्यूम को अप एंड वॉल्यूम को डाउन किया जा सकता है। स्मार्टफोन के ऊपर की ओर कंपनी ने 3.5 एमएम का चेक दिया है उसी के साथ लगा हुआ नॉइस कैंसिलेशन माइक्रोफोन है। स्मार्टफोन के बाएं ओर कंपनी ने सिम ट्रे दी है यह ट्रिपल स्लॉट के साथ आती है इसमें दो सिम के साथ साथ माइक्रो एसडी कार्ड का भी उपयोग किया जा सकता है सिम ट्रे के नीचे की ओर कंपनी ने गूगल असिस्टेंट के लिए एक डेडीकेटेड बटन दिया है। स्मार्टफोन के नीचे की ओर कंपनी ने प्राइमरी माइक्रोफोन दिए हैं और टाइप सी पोर्ट दिया है उसी के बगल में स्मार्टफोन के प्राइमरी स्पीकर भी लगे हुए हैं। स्मार्टफोन की पीछे की और कंपनी ने क्वॉड कैमरा का सेटअप दिया है जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है अल्ट्रा वाइड एंगल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है 2 मेगापिक्सल का कैमरा माइक्रो सॉट लेने के लिए दिया है तथा फोटो को ब्लर करने के लिए कंपनी ने 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इन्हीं कैमरों के साथ कंपनी ने एलईडी फ्लैश लाइट भी दी है तथा स्मार्टफोन के पीछे की ओर ही कंपनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।

Nokia 5.4 स्मार्टफोन की अनोखी खूबियां।


यह स्मार्टफोन बजट रेंज का स्मार्टफोन है यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 पर चलेगा। तथा कंपनी ने दावा किया है कि इस स्मार्टफोन में लगातार दो साल तक एंड्रॉयड का अपडेट दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्राइड पर चलता है जिसकी वजह से इस स्मार्टफोन में कोई भी प्रचार देखने को नहीं मिलेंगे तथा ज्यादा स्टोरेज भी मिलेगी। इस स्मार्टफोन में बजट रेंज का प्रोसेसर लगाया है जो क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 662 है। यह स्मार्टफोन 4G है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है पहला वैरीअंट 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी में आता है दूसरा वेरिएंट 6GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी का है।

Nokia 5.4 स्मार्टफोन की बैटरी तथा चार्जिंग टेक्नोलॉजी।


इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 4000mh की बड़ी बैटरी की है इस बैटरी को चार्ज करने के लिए कंपनी ने स्मार्टफोन के साथ ही 10 वाट का चार्जर दिया है यह चार्जर इस स्मार्टफोन को थोड़ा धीरे चार्ज करेगा।

Nokia 5.4 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता।


4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी में Nokia 5.4 स्मार्टफोन की कीमत ₹13999 है। तथा 6GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी में इस स्मार्टफोन की कीमत ₹15499 है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर लॉन्च हुआ है इसकी फर्स्ट सेल 17 फरवरी 2021 से शुरू होगी।

स्मार्टफोन को खरीदना चाहिए या नहीं।


जिन उपयोगकर्ताओं को नोकिया कंपनी के स्मार्टफोन अच्छे लगते हो और एक स्टॉक एंड्राइड स्मार्टफोन लेना चाहते हो तो वह लोग इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments