Samsung Galaxy A12
Samsung Galaxy A12 इस स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा पढ़ें।
What is inside the box of the Samsung Galaxy A12 smartphone?
सबसे पहले स्मार्टफोन निकलता है उसके बाद 15 वाट का चार्जर तथा यूएसबी डाटा केबल मिलती है यह डाटा केबल USB A to USB Type c है। तथा स्मार्टफोन के साथ कुछ डाक्यूमेंट्स भी दिए हैं और एक सिम इजेक्टर टूल भी दिया है।
Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन की बनावट
स्मार्टफोन के सामने की ओर कंपनी ने डिस्प्ले 6.5 इंच की दी है यह डिस्प्ले एचडी प्लस डिस्पले है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। स्मार्टफोन के दाएं ओर एक पावर बटन है। पावर बटन में ही कंपनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है, जिससे स्मार्टफोन को लॉक और अनलॉक किया जा सकता है तथा पावर बटन के ठीक ऊपर वॉल्यूम बटन दिए हैं जिससे वॉल्यूम को अप एंड वॉल्यूम को डाउन किया जा सकता है। स्मार्टफोन के ऊपर की ओर कंपनी ने नॉइस कैंसिलेशन माइक्रोफोन दिया है। स्मार्टफोन के बाएं ओर कंपनी ने सिम ट्रे दी है यह ट्रिपल स्लॉट के साथ आती है इसमें दो सिम के साथ साथ माइक्रो एसडी कार्ड का भी उपयोग किया जा सकता है। स्मार्टफोन के नीचे की ओर कंपनी ने प्राइमरी माइक्रोफोन दिए हैं और टाइप सी पोर्ट दिया है उसी के बगल में स्मार्टफोन के प्राइमरी स्पीकर भी लगे हुए हैं। तथा 3.5 एमएम का जैक दिया है। स्मार्टफोन की पीछे की और कंपनी ने क्वॉड कैमरा का सेटअप दिया है जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है अल्ट्रा वाइड एंगल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है 2 मेगापिक्सल का कैमरा माइक्रो सॉट लेने के लिए दिया है तथा फोटो को ब्लर करने के लिए कंपनी ने 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इन्हीं कैमरों के साथ कंपनी ने एलईडी फ्लैश लाइट भी दी है।
Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन की अनोखी खूबियां।
यह स्मार्टफोन बजट रेंज का स्मार्टफोन है यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में बजट रेंज का प्रोसेसर लगाया है जो मीडियाटेक का Helilo P35 प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन 4G है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है पहला वैरीअंट 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी में आता है दूसरा वेरिएंट 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल मेमोरी का है।
Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन की बैटरी तथा चार्जिंग टेक्नोलॉजी।
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 5000mh की बड़ी बैटरी di है इस बैटरी को चार्ज करने के लिए कंपनी ने स्मार्टफोन के साथ ही 15 वाट का चार्जर दिया है।
Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता।
4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी में Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन की कीमत ₹12999 है। तथा 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल मेमोरी में इस स्मार्टफोन की कीमत ₹13999 है। यह स्मार्टफोन ऑफलाइन मार्केट के लिए लांच किया गया है।


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.