Breaking

6/recent/ticker-posts

Samsung Galaxy A12 Vs Nokia 5.4 Vs Poco M3 Compare who is better in hindi?

Samsung Galaxy A12 Vs Nokia 5.4 Vs Poco M3


Samsung Galaxy A12 Vs Nokia 5.4 Vs Poco M3 Compare who is better?

Samsung Galaxy A12

Samsung Galaxy A12 इस स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा पढ़ें।

What is inside the box of the Samsung Galaxy A12 smartphone?

सबसे पहले स्मार्टफोन निकलता है उसके बाद 15 वाट का चार्जर तथा यूएसबी डाटा केबल मिलती है यह डाटा केबल USB A to USB  Type c है। तथा स्मार्टफोन के साथ कुछ डाक्यूमेंट्स भी दिए हैं और एक सिम इजेक्टर टूल भी दिया है।

Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन की बनावट 

स्मार्टफोन के सामने की ओर कंपनी ने डिस्प्ले 6.5 इंच की दी है यह डिस्प्ले एचडी प्लस डिस्पले है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। स्मार्टफोन के दाएं ओर एक पावर बटन है। पावर बटन में ही कंपनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है, जिससे स्मार्टफोन को लॉक और अनलॉक किया जा सकता है तथा पावर बटन के ठीक ऊपर वॉल्यूम बटन दिए हैं जिससे वॉल्यूम को अप एंड वॉल्यूम को डाउन किया जा सकता है। स्मार्टफोन के ऊपर की ओर कंपनी ने नॉइस कैंसिलेशन माइक्रोफोन दिया है। स्मार्टफोन के बाएं ओर कंपनी ने सिम ट्रे दी है यह ट्रिपल स्लॉट के साथ आती है इसमें दो सिम के साथ साथ माइक्रो एसडी कार्ड का भी उपयोग किया जा सकता है। स्मार्टफोन के नीचे की ओर कंपनी ने प्राइमरी माइक्रोफोन दिए हैं और टाइप सी पोर्ट दिया है उसी के बगल में स्मार्टफोन के प्राइमरी स्पीकर भी लगे हुए हैं। तथा 3.5 एमएम का जैक दिया है। स्मार्टफोन की पीछे की और कंपनी ने क्वॉड कैमरा का सेटअप दिया है जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है अल्ट्रा वाइड एंगल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है 2 मेगापिक्सल का कैमरा माइक्रो सॉट लेने के लिए दिया है तथा फोटो को ब्लर करने के लिए कंपनी ने 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इन्हीं कैमरों के साथ कंपनी ने एलईडी फ्लैश लाइट भी दी है।

Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन की अनोखी खूबियां।

यह स्मार्टफोन बजट रेंज का स्मार्टफोन है यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में बजट रेंज का प्रोसेसर लगाया है जो मीडियाटेक का Helilo P35 प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन 4G है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है पहला वैरीअंट 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी में आता है दूसरा वेरिएंट 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल मेमोरी का है।

Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन की बैटरी तथा चार्जिंग टेक्नोलॉजी।

इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 5000mh की बड़ी बैटरी की है इस बैटरी को चार्ज करने के लिए कंपनी ने स्मार्टफोन के साथ ही 15 वाट का चार्जर दिया है।

Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता।

4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी में Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन की कीमत ₹12999 है। तथा 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल मेमोरी में इस स्मार्टफोन की कीमत ₹13999 है। यह स्मार्टफोन ऑफलाइन मार्केट के लिए लांच किया गया है।

Nokia 5.4

Nokia 5.4 है। इस स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा पढ़ें।

What is inside the box of this is a smartphone.

सबसे पहले स्मार्टफोन निकलता है उसके बाद 10 वाट का चार्जर तथा यूएसबी डाटा केबल मिलती है यह डाटा केबल USB A to USB  Type c है। स्मार्ट फोन की बॉडी को प्रोटेक्ट करने के लिए कंपनी ने एक सिलिकॉन कवर भी दिया है तथा स्मार्टफोन के साथ कुछ डाक्यूमेंट्स भी दिए हैं और एक सिम इजेक्टर टूल भी दिया है तथा नोकिया कंपनी ने स्मार्टफोन के साथ 3.5 एमएम जैक वाले ईयर फोन भी दिए हैं।

Nokia 5.4 स्मार्टफोन की बनावट

स्मार्टफोन के सामने की ओर कंपनी ने डिस्प्ले 6.39 इंच की दी है यह डिस्प्ले एचडी प्लस डिस्पले है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने डिस्प्ले में ही 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है यह कैमरा पंच होल के साथ आता है। स्मार्टफोन के दाएं ओर एक पावर बटन है जिससे स्मार्ट फोन को लॉक और अनलॉक किया जा सकता है तथा पावर बटन के ठीक ऊपर वॉल्यूम बटन दिए हैं जिससे वॉल्यूम को अप एंड वॉल्यूम को डाउन किया जा सकता है। स्मार्टफोन के ऊपर की ओर कंपनी ने 3.5 एमएम का चेक दिया है उसी के साथ लगा हुआ नॉइस कैंसिलेशन माइक्रोफोन है। स्मार्टफोन के बाएं ओर कंपनी ने सिम ट्रे दी है यह ट्रिपल स्लॉट के साथ आती है इसमें दो सिम के साथ साथ माइक्रो एसडी कार्ड का भी उपयोग किया जा सकता है सिम ट्रे के नीचे की ओर कंपनी ने गूगल असिस्टेंट के लिए एक डेडीकेटेड बटन दिया है। स्मार्टफोन के नीचे की ओर कंपनी ने प्राइमरी माइक्रोफोन दिए हैं और टाइप सी पोर्ट दिया है उसी के बगल में स्मार्टफोन के प्राइमरी स्पीकर भी लगे हुए हैं। स्मार्टफोन की पीछे की और कंपनी ने क्वॉड कैमरा का सेटअप दिया है जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है अल्ट्रा वाइड एंगल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है 2 मेगापिक्सल का कैमरा माइक्रो सॉट लेने के लिए दिया है तथा फोटो को ब्लर करने के लिए कंपनी ने 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इन्हीं कैमरों के साथ कंपनी ने एलईडी फ्लैश लाइट भी दी है तथा स्मार्टफोन के पीछे की ओर ही कंपनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।

Nokia 5.4 स्मार्टफोन की अनोखी खूबियां।

यह स्मार्टफोन बजट रेंज का स्मार्टफोन है यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 पर चलेगा। तथा कंपनी ने दावा किया है कि इस स्मार्टफोन में लगातार दो साल तक एंड्रॉयड का अपडेट दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्राइड पर चलता है जिसकी वजह से इस स्मार्टफोन में कोई भी प्रचार देखने को नहीं मिलेंगे तथा ज्यादा स्टोरेज भी मिलेगी। इस स्मार्टफोन में बजट रेंज का प्रोसेसर लगाया है जो क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 662 है। यह स्मार्टफोन 4G है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है पहला वैरीअंट 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी में आता है दूसरा वेरिएंट 6GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी का है।

Nokia 5.4 स्मार्टफोन की बैटरी तथा चार्जिंग टेक्नोलॉजी।

इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 4000mh की बड़ी बैटरी की है इस बैटरी को चार्ज करने के लिए कंपनी ने स्मार्टफोन के साथ ही 10 वाट का चार्जर दिया है यह चार्जर इस स्मार्टफोन को थोड़ा धीरे चार्ज करेगा।

Nokia 5.4 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता।

4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी में Nokia 5.4 स्मार्टफोन की कीमत ₹13999 है। तथा 6GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी में इस स्मार्टफोन की कीमत ₹15499 है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर लॉन्च हुआ है इसकी फर्स्ट सेल 17 फरवरी 2021 से शुरू होगी।

Poco M3

सबसे पहले जान लेते हैं इस स्मार्टफोन के बॉक्स में क्या-क्या निकलता है।

Xiaomi कंपनी ने अपने Sub brand Poco कंपनी ने अपने Poco M3 स्मार्टफोन के बॉक्स में एक स्मार्टफोन के साथ 18 वाट का फास्ट चार्जर और टाइप सी की डाटा केबल भी मिलती है। और स्मार्टफोन की बॉडी को प्रोटेक्ट करने के लिए एक सिलिकॉन कवर भी दिया है। इन सबके अलावा बॉक्स में सिम इजेक्टर पिन और कुछ डाक्यूमेंट्स भी मिलते हैं।

अब इस स्मार्टफोन के ऊपरी ढांचे के बारे में जान लेते हैं।

Poco M3 में Xiaomi कंपनी ने 6.53 इंच की आईपीएस एलइडी डिस्पले दी है यह डिस्प्ले फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्मार्टफोन के दाएं ओर पावर बटन और वॉल्यूम अप एंड डाउन बटन मिलते हैं पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है इस फिंगरप्रिंट सेंसर की मदद से इस स्मार्टफोन को अनलॉक कर सकते हैं। तथा बाएं ओर सिम ट्रे मिलती है इस स्मार्टफोन में दो सिम के साथ-साथ एक मेमोरी कार्ड को भी लगा सकते हैं यह ट्रे ट्रिपल सिलौट के साथ आती है। तथा इस स्मार्टफोन में ऊपर की तरफ नॉइस कैंसिलेशन माइक्रोफोन 3.5 एमएम का ऑडियो जैक तथा स्पीकर ग्रिल और एक आईआर ब्लास्टर भी मिलता है। इस स्मार्टफोन के बॉटम में मेन माइक्रोफोन टाइप सी पोर्ट के पास ही इस स्मार्टफोन के प्राइमरी स्पीकर मिलते हैं। स्मार्टफोन के पीछे की तरफ कंपनी ने तीन कैमरे का सेटप दिया है। इनमें से मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और बाकी के दोनो ही कैमरे 2 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के हैं। और इन्हीं तीनों कैमरे के साथ ही फ्लैशलाइट भी दी है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया यह कैमरा वॉटर ड्रॉप नोच के साथ आता है।

अब Poco M3 स्मार्टफोन की अंदरूनी खूबियों के बारे में बात करते हैं।

Poco M3 स्मार्टफोन को कंपनी ने 6GB रैम के साथ 64GB तथा 128GB इंटरनल मेमोरी में लांच किया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 पर चलता है तथा इस स्मार्टफोन में Xiaomi कंपनी ने अपना खुद का यूजर इंटरफेस MIUI दिया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए कंपनी ने 6000 एमएएच की एक बड़ी बैटरी दी है। और इस बैटरी को चार्ज करने के लिए कंपनी ने स्मार्टफोन के साथ ही बॉक्स में 18 वाट का फास्ट चार्जर दिया है। और यह स्मार्टफोन 18 वाट की ही फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है

अब Poco M3 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में जान लेते हैं।

Xiaomi कंपनी ने Poco M3 स्मार्टफोन की कीमत 64GB इंटरनल मेमोरी में ₹10999 में लॉन्च हुआ है तथा 128GB इंटरनल मेमोरी में यह स्मार्टफोन ₹11999 में लॉन्च हुआ है Poco M3 स्मार्टफोन 9 फरवरी 2021 से फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

यह पहला स्मार्टफोन है जो 128GB इंटरनल मेमोरी में आता है और उसकी कीमत ₹11999 रखी गई है। यह बहुत ही जबरदस्त और बहुत ही अच्छा  स्मार्टफोन है।

कौन सा स्मार्टफोन लेना चाहिए।


जिन लोगों को स्टॉक एंड्राइड पसंद हो उन लोगों को Nokia 5.4 स्मार्टफोन लेना चाहिए। अगर सभी मायनों में देखा जाए तो Poco M3 स्मार्टफोन अच्छा है यही स्मार्टफोन लेना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments